गोल्डी काइरो नोमस के हमले से बदरंग हो रहा ताज, करना पड़ेगा ये काम

REPORT-NAGENDRA TYAGI

आगराः गोल्डी काइरो नोमस ने ताजमहल पर फिर एक बार हमला बोल दिया है। इसके हमले से ताजमहल बदरंग हो रहा है और जगह-जगह से हरा दिखाई देने लगा। जिसकी वजह से ताज की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है।

मोहब्बत की निशानी ताजमहल की सुरक्षा और देखरेख में लगे अधिकारियों की नींद आजकल उड़ी हुई है।इसकी वजह है गोल्डी काइरोनोमस पिछले कुछ दिन से गोल्डी काइरोनोमस लगातार ताजमहल पर हमला कर रहा है। ताज के सफेद पत्थर को बदरंग बना रहा है। जिसके चलते जगह-जगह से ताजमहल हरा दिखाई देने लगा है।

गोल्डी काइरो नोमस के कहर का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इसने ताजमहल के सफेद पत्थर पच्चीकारी और नक्काशी को बदरंग बना दिया। ताजमहल पर गढ़ी गई सुंदर कलाकृतियों को भी बदसूरत कर दिया है।

एसडीएम ने छुए पैर! सीएमएस ने धरना स्थल पर मांगी माफी, जानें पूरा मामला

गोल्डी काइरोनोमस दलदली जगह में पैदा होता है। ताजमहल यमुना के किनारे बना हुआ है। जैसे ही गर्मियों में पानी कम होता है और यमुना में कीचड़ और काई जैसी दलदल बनने लगती है तो गोल्डी काइरोनोमस तेजी से पनपने लगता है। ये काई के रंग जैसा ही हरे रंग का होता है। चिंता की बात यह है कि पहले गोल्डी काइरो नोमस गर्मी के समय ही ताज महल पर हमला बोलता था लेकिन इस बार सर्दियों मैं भी यह कीट ताजमहल की सुंदरता को प्रभावित कर रहा है।

LIVE TV