गोरखपुर: राप्ती नदी में माँ ने बेटे संग लगाईं छलांग, दोनों की मौत

देवरिया के बरहज क्षेत्र के कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु से बुधवार को एक महिला ने अपने बच्चे के साथ नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बोट के जरिए रेस्क्यू करीब एक घंटे प्रयास के बाद मां-बेटे का शव बाहर निकाला जा सका। महिला की पहचान गांव के बढ़या फुलवरिया निवासी सत्यप्रकाश की पत्नी वर्षा और उसके आठ वर्षीय पुत्र रूद्रांश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों आदि की मदद से पानी में बह रहे दोनों को बाहर निकलवाया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। वर्षा और उसके पुत्र रूद्रांश के मौत की जानकारी होने पर मायके के कपरवार पूरब टोला निवासी जनार्दन मिश्र के परिजन और ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गए। लोगों के अनुसार वर्षा करीब 10 दिन से मायके में थी। वह दिमागी रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है।

दोपहर करीब एक बजे एक महिला अपने बच्चे के साथ ऑटो से पुल पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, महिला ने पुल पर ऑटो रोकने के लिए कहा। चालक जब तक कुछ समझत पाता वर्षा ने बच्चे के साथ ऑटो से नीचे उतरकर नदी में छलांग लगा दी। राप्ती नदी में महिला को कूदते हुए कुछ लोगों ने देख लिया और शोर मचाया।

LIVE TV