गुरुनानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाशोत्सव पर निकले नगर कीर्तन

Report:- Faheem Khan/Rampur

यूपी के रामपुर में गुरुवाणी की धुन बजाते बैंड। कीर्तन कर गुरु की महिमा का वर्णन करते रागी कीर्तन जत्थे। भव्य रूप से सजी पालकी में विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब।

गुरु ग्रन्थ साहिब की पालकी के दीदार को उमड़ते श्रद्धालु।पालकी के आगे आगे चलते पंच प्यारे और पंच प्यारों और सिंहनियों की वेशभूषा में सजे नन्हें बालक बालिकाएं। भागड़े पर थिरकते नन्हे-मुन्ने। यह दृश्य था गुरुनानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाशोत्सव पर निकले नगर कीर्तन का।

नगर कीर्तन

शहर में नगर कीर्तन की धूम रही। सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा पहुंचना शुरू हो गई थी। पहले सुखमनी साहिब का हुआ पाठ। नितनेम पाठ के बाद कीर्तन आशा दी वार हुआ।

गुरु नानक देव जी महाराज  के 550वें प्रकाशोत्सव पर गुरु टीम ने किया एसएसपी को सम्मानित

गुरुद्वारे में निशान साहब के चोला बदलने की सेवा हुई। अरदास के बाद प्रबंधक कमेटी के समस्त मेमरान एवं साथ संगत की ओर से अखंड पाठ साहिब जी की आरंभता हुई। इसके उपरांत खालसा मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब में कीर्तन दरबार सजाया गया ।

LIVE TV