गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर बन रहे फ्लाईओवर के दो हिस्से गिरे, 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल

गुरुग्राम के दौलताबाद स्थित द्वारका एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा घटित हुआ। आपको बता दें कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेजी से चल रह है। वहीं इस दौराम आज यानी रविवार सुबह 8.00 बजे फ्लाईओवर के दो हिस्से गिर गए। सूत्रों के अनुसार इस हादसे में करीब 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ हरियाणा की टीम पहुंची। आपको बता दें कि यह हादसा दूसरा हादसा है इससे पहले सोहना रोड पर बन रहे फ्लाईओवर के गिरने के बाद हुआ है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची जहां उसने हादसे का जायजा लिया। इसी के साथ घटना स्थल पर आस पास इलाके में रहने वाले लोग भी वहां एकत्र हुए। लोगों की भीड़ को वहां से पुलिस की टीम द्वारा हटाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसीपी राजीव यादव ने इस हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सुबह लगभग 7.30 बजे हुई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

LIVE TV