गुजरात: वैक्सीन ना लगवाने को लेकर बांट रहे थे पर्चियां, पुलिस ने किया 8 लोगों को गिरफ्तार

एक ओर जहां देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे पूरी तरह नाकामयाब करने की कोशिऑश में लगे हुए हैं। कुछ ऐसा ही मामला गुजरात के वडोदरा शहर से सामने आ रहा है। जहां कुछ लोग टीका ना लगवाने को लेकर पर्चियां बांट रहे हैं और लोगों में भ्रांतियां फैलाने का काम कर रहे हैं।

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों में 2 महिलाए भी शामिल हैं। यह घटना सायाजीगंज गार्डन इलाके की बताई जा रही है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लोगों में कोरोना टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां फैला रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही यह कार्रवाई की गई है।

घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, “गिरफ्तार लोगों में से तीन ने जनवरी में करीब 2000 पर्चे बांटे थे। इन पर्चों ये जरिए ये सभी लोगों को संदेश देते थे और आग्रह करते थे कि फेस मास्क न पहने।” हालांकि ऐसा करने के पीछे उन्हें किसने कहा और वह ऐसा क्यों कर रहे हैं इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

LIVE TV