उत्तराखंड वालों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से निजात, थोड़े दिन और इंतजार कराएंगा मानसून

उत्तराखंड में मानसून 27-28 जून तक दस्तक दे देता है। लेकिन इस बार मानसून आठ जुलाई तक आने की संभावना है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि प्रशांत महासागर में मई तक अलनीनो का असर बना हुआ है।
गर्मी से निजात

इसके चलते ही मानसून थोड़ा देर से पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि मानसून आठ जुलाई तक उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। उत्तराखंड में मानसून की बारिश सामान्य से पांच प्रतिशत तक कम हो सकती है। हालांकि पांच प्रतिशत अधिक या कम बारिश को मौसम वैज्ञानिक सामान्य ही मानते हैं।

अभी और सताएगी गर्मी, तपिश करेगी बेहाल

सूर्यदेव की तपिश बेहाल करने के साथ ही गर्मी भी अभी और सताएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 मई तक यह क्रम जारी रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि राज्य के शेष स्थानों में मौसम शुष्क रहेगा।
पैतृक गांव पहुंचा शहीद बीएसएफ जवान गोपाल यादव का पार्थिव शरीर, बड़ी संख्या में जुटे लोग

रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

देहरादून में भी तेज धूप और उमस से रविवार को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजधानी में रविवार को सुबह से अच्छी धूप खिली रही। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके चलते गर्मी काफी तेज हो गई। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन लगातार गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन हल्के बादल छाये रह सकते हैं लेकिन इससे तापमान पर बहुत ज्यादा असर पड़ने का अनुमान नहीं है।

LIVE TV