गर्मियों में महिलाओं के सोलो ट्रेवल के लिए बेस्ट हैं ये मशहूर जगहें

इन दिनों गर्मियों से हाल बेहाल होने लगा है। ऐसे में ठंडी और सुकून देने वाली जगहों पर घूमने से मन पूरी तरह से तरोताजा हो जाता है। चाहें उत्तर के पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें या फिर दक्षिण भारत के तटीय शहरों की, नॉर्थ ईस्ट की कुदरती खूबसूरती वाले शहरों की बात करें या फिर अरब सागर के करीब पड़ने वाले पश्चिमी भारत के शहरों की, हर जगह घर-परिवार के साथ एंजॉय करने का एक्सपीरियंस बहुत एक्साइटिंग है। लेकिन अगर सोलो ट्रेवल के लिए जाना हो तो महिलाओं को फैसला लेने में थोड़ी मुश्किल होती है। लेकिन फिर भी ऐसी कई जगहें हैं, जो महिलाओं के अकेले घूमने के लिहाज से सेफ मानी जाती है। आज हम ऐसे ही कुछ टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में बात करेंगे, जहां महिलाएं निश्चिंत रूप से घूम सकती हैं।

गर्मियों में महिलाओं के सोलो ट्रेवल के लिए बेस्ट हैं ये मशहूर जगहें

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग 

दूर तक कंचनजंगा के पहाड़ो का विस्तार, घने जंगल, मिरिक झील, छुक-छुक करती चलती टॉय ट्रेन के नजारों को एंजॉय करना चाहती हैं तो दार्जलिंग में आपको काफी मजा आएगा। यहां लॉयड बोटेनिकल गार्डन के दुर्लभ वनस्पति और लगभग विलुप्त होने की पहुंच चुके जानवर भी आप देख सकती हैं।

इस दिन गुड़गांव में होगा महिलाओं का पहला टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट

दार्जलिंग अंग्रेजों के जमाने से ही काफी पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है, यहां आपको काफी अलग तरह का एंबियंस मिलेगा, जिसमें आपको मजा भी आएगा। अच्छी बात ये है कि यहां अकेले घूमने में महिलाओं के लिए किसी तरह की समस्या नहीं है।

ऋषिकेश

देवभोमि में गंगा किनारे बसे ऋषिकेश को हिमालय के मुख्य द्वार और वर्ल्ड योग कैपिटल के रूप में भी जाना जाता है। यहां देश ही नहीं, दुनियाभर से लोग योग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैवलिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लेने के लिए आते हैं। सोलो ट्रेवल के लिहाज से यह जगह बेहतरीन है। यहां अकेले घूमना भी पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। कुदरती खूबसूरती से भरे ऋषिकेश में सुकून और शांति का अहसास होता है।

पुडुचेरी

कई सालों तक फ्रांसीसी उपनिवेश रहे पुड्डूचेरी में आप फ़्रांसीसी और भारतीय संस्कृति का मिला-जुला रूप देख सकती हैं। इस शहर की खास बात ये है कि इसे काफी मॉडर्न तरीके से फ्रेंच स्टाइल में बनाया गया है। यहां आपको कई फ्रेंच कॉलोनियां भी नजर आ जाएंगी। इस शहर में कई खूबसूरत चर्च और मंदिरों के दर्शन किए जा सकते हैं। और यहां के कई बीच इतने खूबसूरत हैं कि आप यहां आकर पूरी तरह से एक्साइटेड फील करेंगी। पुडुचेरी की खासियत यह है कि यहां गोव या मुंबई की तरह बहुत भीड़भाड़ नहीं है, दूर-दूर तक यहां शांति का माहौल है। अगर आप स्ट्रेस्ड फील कर रही हैं तो यहां की सोलो ट्रिप आपको जरूर करनी चाहिए।

जानिए क्या पाकिस्तान के बलूचिस्तान की महिलाओं ने मोदी के लिए जीत की मांगी दुआ , हुआ खुलासा…

जयपुर

जयपुर शहर महिलाओं के अकेले घूमने के लिहाज से बहुत सेफ डेस्टिनेशन माना जाता है। जयपुर में हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गोविंद देव जी मंदिर, गढ़ गणेश मंदिर, सांघीजी जैन मंदिर जैसे दर्शनीय स्थल देखे जा सकते हैं।

तो देर किस बात की, इन सेफ और घूमने के लिए शानदार डेस्टिनेशन्स के लिए अभी से प्लानिंग कर लें और गर्मियों में ठंडक का अहसास पाने के साथ-साथ सुकून के पल भी बिताएं।

LIVE TV