गर्भावस्था में महिलाओं का ऐसा होना चाहिये खान-पान,यहां जाने इसकी पूरी जानकारी

गर्भावस्था एक ऐसा समय है जब मां को अच्छे पोषण की जरूरत होती है। इस दौरान सही पोषण बच्चे के विकास और मां के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। गर्भावस्था के दौरान सही डायट चार्ट बनाना और उसका पालन करना बहुत जरूरी होता है। तो आज हम इस लेख के माध्यम से जानेगें कि गर्भावस्था में महिलाओं को कैसा खान पान वाला डायट होना चाहिए।

* गर्भावस्था के दौरान आप जो भी आहार लेती हैं, उससे आपके शरीर को पोषण मिलता है, आपके पेट में पल रहे बच्चे का भी विकास होता है। हर दिन के साथ आपकी मैक्रो एवं माइक्रो न्यूट्रिएन्ट्स की जरूरत बढ़ती रहती है।

* आपको हर ग्रुप का भोजन अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इससे आपके लिए यह ध्यान में रखना आसान हो जाता है कि आप क्या खा रही हैं। जरूरी है कि हर भोजन में कम से कम तीन ग्रुप संतुलित मात्रा में होना चाहिए। जंक फूड को बिल्कुल ना खाएं, क्योंकि इससे बेवजह आपका वजन बढ़ेगा और पोषक पदार्थों की कमी होगी।

* हमारे देश में गर्भावस्था के दौरान ऐसा खाना खाने को कहा जाता है, जो बहुत सारे घी में बना हो। हालांकि इस तरह के आहार से अपने फायदे हैं, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। नहीं तो वजन तेजी से बढ़ता है और बच्चे के जन्म के बाद वजन कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस दौरान सक्रिय रहें और सेहतमंद चीजों को खाएं।

* आपके आहार में सभी समूहों के पोषक पदार्थ शामिल होने चाहिए जैसे काबोर्हाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन व मिनरल्स और डेयरी उत्पाद।

* गर्भावस्था के दौरान महिला को बहुत ज्यादा भूख लगती है और ज्यादातर महिलाएं भूख लगने पर जंक फूड और अस्वास्थ्यप्रद आहार खाना चाहती हैं। ऐसे भोजन में काबोहाइड्रेट/ वसा तो भरपूर मात्रा में होते हैं लेकिन पोषक पदार्थो की कमी होती है।

* दिन में दो से तीन बार भरपेट खाने के बजाए कम मात्रा में बार-बार खाएं। इससे पाचन की समस्या भी नहीं होगी। इसके अलावा नियमित रूप से थोड़ा बहुत व्यायाम करें, जिससे शरीर में हॉर्मोनों का संतुलन बना रहेगा और आप गर्भावस्था के दौरान फिट और चुस्त बनी रहेंगी।

LIVE TV