68वां गणतंत्र दिवस होगा ख़ास, इस मुस्लिम देश में भी लहराएगा तिरंगा
नई दिल्ली। 26 जनवरी को हर साल भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भारत पूरी तरह से अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ था। इस दिन देश का संविधान तैयार हुआ था। लेकिन इस बार यह दिन भारत के लिए कुछ ख़ास होगा।
इस अवसर पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का अलग ही अंदाज होगा। यह इमारत बुधवार रात राष्ट्रध्वज के केसरिया, सफेद और हरे रंगों की रोशनी से जगमगाएगी।
गणतंत्र दिवस
बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर अकांउट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्विट में कहा, ‘आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।’
बई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है।
गौरतलब है कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गुरुवार को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं।