खौफनाक है ये इलाका! यहां पेड़ों पर लटकी गुड़िया रात को करती हैं एक दूसरे से बात…

नई दिल्ली। गुड़ियाओं से खेलना हर बच्चे शौक होता है लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां गुडिय़ाएं देख कर हर किसी की रूह कांप जाती है। दरअसल, यहां खूबसूरत गुड़ियाएं नहीं बल्कि हर पेड़ पर लटकी ऐसी डरावनी भूतिया गुड़ियाएं खौफ की कहानी कहती हैं।

आखिर क्यों इस आईलैंड पर नजर आती हैं ऐसी खौफनाक भूतिया गुड़ियाएं?

मेक्सिको में स्थित गुड़ियाओं के इस खौफनाक आईलैंड में जा कर किसी की भी हालत खराब हो सकती है। यहां जिधर भी नजर जाती है बस ये डरावनी गुड़ियाएं ही आपको घरती नजर आती है। जमीन-पानी से लेकर पेड़ों तक हर जगह ये गुड़ियाएं ही टंगी है।

यहां एक और खास बात है कि यहां एक लड़की की आवाज भी सुनाई देती है। लोगों का कहना है कि उन्हें कई बार ऐसा भी लगा है कि वह लड़की उनका पीछा कर रही है।इस आईलैंड पर हजारों गुड़ियाएं हैं। जिनके लिए कहा जाता है कि ये सारी गुड़ियाएं डॉन जूलियन नाम के शख्स ने टांगी थीं।

शहर से दूर जूलियन यहां अपनी बीवी के साथ रहता था। एक दिन उसे नहर में एक बच्ची की लाश मिली। उसके कुछ ही दिन बाद उसी नहर में एक गुड़िया भी मिली। तभी से जूलियन को उस बच्ची की आत्मा सताने लगी।

आत्मा की शांति के लिए जूलियन ने पूरे आईलैंड पर गुड़िया टांगना शुरू कर दिया। जूलियन ने अपने घर के चारों ओर भी गुड़ियाओं को रस्सी से टांग दिया ताकि उसका भूत उसे तंग ना करे।

इस एयरलाइन में एयरहोस्टेस को नहीं करना पड़ेगा ये काम, बढ़ेगा सम्मान

यहां आने वाले सैलानियों का कहना है कि उन्हें आज भी किसी लड़की की आवाज यहां सुनाई देती है। लोकल भाषा में यह जगह ‘Chinampas’ नाम से प्रसिद्ध है। 1987 में यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज घोषित किया था।

LIVE TV