चलाकुडी में घूमने लायक पांच सबसे खूबसूरत स्थल, क्या जानते हैं आप

केरल के त्रिशूर जिले स्थित चलाकुडी एक खूबसूरत शहर है, जो अपने प्राकृतिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाना जाता है। यह स्थल उन लोगों के लिए बेहद खास है जो प्रकृति से प्रेम करते हैं, और कुदरती आकर्षणों का दीदार करना चाहते हैं। घने जंगल, जलप्रपात, पहाड़ियां इस शहर को एक खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाते हैं। यहां बहने वाले जलप्रपात और धार्मिक स्थल दूर दराज के पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। यहां आने का सबसे आदर्श समय अक्टूबर से लकर मार्च के मध्य का है, इस दौरान आप यहां अपने आनंद और रोमांच को दुगना कर सकते हैं। यहां घूमने-फिरने और देखने योग्य कई शानदार जगहे मौजूद हैं, जिन्हें आप चलाकुडी भ्रमण के दौरान देख सकते हैं। आइए जानते हैं विभिन्न पर्यटन आकर्षणों के साथ यह स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

चलाकुडी रिवर साइट

चलाकुडी रिवर साइट

चलाकुडी भ्रमण की शरुआत आप यहां की खूबसूरत और महत्वपूर्ण चलाकुडी नदी की सैर से कर सकते हैं। यह नदी केरल में तीन जीलों से होकर गुजरती है, एक पलक्कड़, दूसरा त्रिशूर और तीसरा एरनाकुलम । यह एक खूबसूरत नदी है जिसके अद्भुत दृश्यों पर्यटकों को काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचित करने का काम करते हैं। यह नदी तमिलनाडु के अन्नामलाई क्षेत्र से निकलती है। यह नदी अपनी खास जैव विविधता के लिए जानी जाती है। यहां मछलियों की 152 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसमें से 89 ताजे पानी की प्रजातियां हैं। यहां के आसपास का नजारा बेहद आकर्षक है, जो पर्यटकों को काफी ज्यादा उत्साहित करने का काम करता है। एक शानदर सफर के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

दुनिया भर के झमेलों से मुक्ति पाने का ये है सरल उपाय

वज़हचल जलप्रपात

चलाकुडी के पर्यटन आकर्षणों में आप यहां के आकर्षक जलप्रपातों की सैर का प्लान बना सकते हैं। वज़हचल यहां का आकर्षक वाटरफॉल है, जो यहां के घने जगलों के मध्य स्थित है। चालकुड मुख्य शहर से यहां तक दूरी मात्र 36 कि.मी की होगी। अथिराप्पिल्ली से यहां तक की दूरी मात्र 5 की है। चलाकुडी भ्रमण पर निकले पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं। बहते पानी की शोर बहुत दूर तक सुना जा सकता है। खासकर मॉनसून के दौरान यह जलप्रपात भंयकर रूप धारण कर लेता है, जल का वेग बढ़ जाता है, इसलिए बारिश के दिनों में अगर आप यहां आएं तो अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

अथिराप्पिल्ली जलप्रपात

आप चलाकुडी के मुख्य आकर्षणों में यहां के आकर्षक अथिराप्पिल्ली जलप्रपात को देखने का प्लान बना सकते हैं। यह वाटरफॉल यहां की चलाकुडी नदी पर स्थित है और पर्यटकों को काफी ज्यादा रोमांचित करने का काम करता है। यह केरल के सबसे बड़े वाटरफॉल्स में गिना जाता है जो ऊंचाई 80 फीट की है। घने जंगलों के मध्य यह प्रकृति का एक खूबसूरत तोहफा है। यहां आप कई खास वनस्पतियों और जीवों को प्रजातियों को भी देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। एक शानदार सफर के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

स्टेम सेल तकनीक डायबिटीज व हृदय रोग के इलाज में बेहतर विकल्प

पिशारिक्कल भगवती देवी

प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप चलाकुडी के धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य उठा सकते हैं। पिशारिक्कल भगवती देवी एक प्राचीन अम्मन मंदिर है, जो 1000 साल पुराना बताया जाता है। यह मंदिर केरल स्थित मां दुर्गा के सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। आध्यात्मिक शांति के लिए आप यहां आ सकते हैं। पारिवारिक भ्रमण के लिए यह एक आदर्श विकल्प है।

सेंट मैरी फोरने चर्च

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप चलाकुडी स्थित सेंट मैरी फोरने चर्च को भी देख सकते हैं। यह एक पुरानी चर्च है, जिसे 1978 में स्थापित किया गया था । ईसाई धर्म से जुड़े लोगों के अलावा यहां पर्यटकों का आगमन भी होता है। यह सायरो-माालबार चर्च में भी खास मानी जाती है। यह चर्च उस समय की याद दिलाता है जब भारत में ईसाई धर्म को मानने वालों की तादाद बढ़ रही थी। इतिहास और वास्तुकला में दिलचस्पी रखने वाले यहां आ सकते हैं।

LIVE TV