लोकतांत्रिक देश में रहने के बावजूद इस महिला को मिली अपने जुर्म की ख़ौफनाक सज़ा, जानें क्यों

एक लोकतांत्रिक देश में रहने के बावजूद आज भी देश के विभिन्न हिस्सों में लोग तानाशाही कानून को जबरन लागू किये रहते हैं। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के एक गांव में एक महिला को उसके जुर्म की सज़ा में अपने पति को कंधे पर बिठाकर पूरे गांव में घूमाना पड़ा। जब वीडियो वायरल होना शुरु हुआ तो प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरु हुई।

लोकतांत्रिक देश में रहने के बावजूद इस महिला को मिली अपने जुर्म की ख़ौफनाक सज़ा, जानें क्यों

जांच में यह बात सामने आयी है कि झाबुआ जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर थांदला थाना के अंतर्गत एक गांव का यह वीडियो है। जहां एक विवाहित महिला के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबध थे। जब इस अवैध संबध के बारे में ग्रामीणों को पता चला तो वह गुस्से में आग बबूला हो गए। सभी गांव वालों ने एकत्रित होकर यह फैसला किया कि महिला को अपने पति को कंधे पर बिठाकर पूरे गांव में घुमाना होगा।

इस देश में इंसान ही नहीं गाय भी करती हैं 5G का उपयोग, जानिये कैसे

लोकतांत्रिक देश में रहने के बावजूद इस महिला को मिली अपने जुर्म की ख़ौफनाक सज़ा, जानें क्यों

दबाव डालकर महिला को ऐसा करने पर मजबूर किया गया। आखिरकार महिला को अपने पति को कंधे पर लादकर ऐसा करना पड़ा। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला बोझ से बेहाल हुई जा रही है और ग्रामीण हंसी उड़ाकर उसके कृत्यु की याद दिला रहे हैं।

लोकतांत्रिक देश में रहने के बावजूद इस महिला को मिली अपने जुर्म की ख़ौफनाक सज़ा, जानें क्यों

पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने कहा कि देवीगांव की एक घटना प्रकाश में आई है। जिसमें गांव के लोगों ने एक महिला का अनादर करने की कोशिश की है। ”वीडियो की जांच कर हम आरोपी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेंगे। अतिरिक्त पुलिसी अधीक्षक, एसडीओपी और थाना प्रभारी को पुलिस बल के साथ गांव में भेजा गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जायेगी।

क्या सपा-बसपा गठबंधन मोदी लहर पर पड़ेगा भारी या काम करेगा मोदी का कोई मैजिक!

उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जा रहा है कि महिला के कथित तौर पर किसी अन्य पुरुष से प्रेम संबंध होने पर उसके ससुराल और गांववालों ने सजा सुनाई जिसकी वजह से महिला को अपने पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घूमना पड़ा।

LIVE TV