क्रिस गेल को मिलेंगे पूरे 2,10,70,500 रुपये, लेकिन क्यों? ये जानना है बेहद जरुरी

मेलबर्न। क्रिस गेल को कौन नहीं जानता है। कौन उनके गगनचुम्बी छक्कों को भूल सकता है। लेकिन इसबार एक ऐसी चीज़ हुयी है। जिसको लेकर भी आप बड़े दिनों तक उन्हें याद करेंगे।

किस गेल

क्योंकि वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को अब 2,10,70,500 रुपये मिलेंगे। वो इसलिए क्योंकि गेल ने ऑस्ट्रेलिया के एक मीडिया ग्रुप के खिलाफ तीन लाख डॉलर का मानहानि का मुकदमा जीत लिया है।

इसमें दावा किया था कि गेल ने एक मालिश करने वाली को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया था। फेयरफैक्स मीडिया ने 2016 में सिलसिलेवार लेखों में गेल पर आरोप लगाया था।

इस टी-20 सुपरस्टार पर सिडनी मार्निंग हेरल्ड और द ऐज के प्रकाशक फेयरफैक्स मीडिया ने अपनी कई खबरों में आरोप लगाया था कि वह एक महिला मसाज थेरेपिस्ट के सामने निर्वस्त्र हो गए थे। लेकिन न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में मानहानि का मामला गेल के पक्ष में सुनाया।

इसमें क्षतिपूर्ति की राशि 300,000 अमेरिकी डॉलर रखी गई थी। फेयरफैक्स मीडिया सिडनी मार्निंग हेराल्ड और द ऐज का प्रकाशन करता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिडनी में 2015 में ड्रेसिंग रूम में गेल ने उस महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया था।

गेल ने उन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पत्रकारों ने उन्हें बर्बाद करने के लिए यह सब किया है।

नवाबी शौक के लिए सपा एमएलसी की बहन से मोबाइल लूटकर हुआ था फरार, गिरफ्तार

न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लूसी मैकुलम ने कंपनी को भुगतान का निर्देश देते हुए कहा कि इन आरोपों से गेल की साख को काफी ठेस पहुंची है। फेयरफैक्स ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ तुरंत अपील की सोच रहे हैं।

तमीम और शाकिब की वनडे टीम में वापसी, अब होगी तगड़ी टक्कर

तो यानी यहाँ भी गेल ने मैदान मार लिया है!

देखें वीडियो:-

LIVE TV