क्या मंगल ग्रह पर जीवन संभव है , जाने इस खबर में…

आज के समय में वैज्ञानिकों ने इतनी तरक्की कर ली हैं की अब चांद पर जीवन यापन करने की देरी हैं बस। देखा जाए तो अजा के समय हर कामों के लिए मशीन आ चुकी हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ इन मशीनों के कारण इंसान कामचोर होता जा रहा हैं।

 

वहीं मंगल ग्रह पर जीवन के तलाश में हर रोज कुछ न कुछ नया किया जा रहा है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इसके लिए शोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी वैज्ञानिकों को इस ग्रह पर एक शव की तस्वीर मिली है। इस शव का सर, पैर और शरीर सबकुछ मौजूद है। नासा समेत दुनिया के तमाम देशों के वैज्ञानिक इस शव के तस्वीरों का अध्यन कर रहे हैं। इस शव के तस्वीर को देखने के बाद मंगल ग्रह पर जीवन को लेकर वैज्ञानिकों का भरोसा और बढ़ गया है।

 

 

नदी में नहाने गए तीन भाइयों की डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह शव किस जीव का है। ओहायो यूनिवर्सिटी अमेरिका के कीट विज्ञानी और नाासा से जुड़े डॉ विलियम रोमोसर कई सालों से मंगल ग्रह की ऑनलाइन तस्वीरों का अध्ययन कर रहे हैं। अध्ययन के दौरान डॉ विलियम को कई बार कीड़ों जैसे आकार के उदाहरण मिले हैं। डॉ विलियम रोमोसर के मुताबिक मंगल से मिली तस्वीरों से पता चलता है कि वहां पर ऐसी कई आकृतियां देखने को मिली हैं जो मक्खियों और रेंगने वाले जैसे सांपों की आकृतियों से मिलती-जुलती हैं।

दरअसल मंगल ग्रह पर जीवन के तलाश को लेकर अध्ययन कर रहे डॉ विलियम ने दावा किया है कि इस ग्रह पर जीवाश्मों की मौजूदगी जीवन के सबूत हैं। उनका दावा है कि मंगल ग्रह पर कई तरह के जीवित कीट-पतंग हो सकते हैं। इनमें से कुछ कीट-पतंगों के पंख भी हैं और ये फड़फड़ाते भी हैं।
बता दें कि मार्स पर भेजे गए रोवर से हमेशा नई-नई तस्वीरें मिलती हैं। इन तस्वीरों में कई बार पैरों वाली आकृतियां भी मिली हैं। इन तस्वीरों में सरीसृप वर्ग के जीवों के स्वरूप भी मिले जिससे इतना तो तय माना जा रहा है कि मंगल ग्रह पर जीवित कीट-पतंग हैं।

डॉ विलियम ने बताया कि मार्स पर भेजे गए रोवर से ली गई कुछ तस्वीरों में मकड़ी, कॉकरोच जैसे कई आर्थोपोड जीवों के संकेत भी मिले हैं। इन आकृतियों का स्वरूप भविष्य में मिलने वाली गहन जानकारी के आधार पर बदल भी सकता है।

LIVE TV