क्या आज से पहले देखी अपने इंसानी चेहरे वाली मकड़ी , लोगों का कहना – दूसरी दुनिया का जीव…

आज से पहले क्या आपने कभी इंसानों जैसी दिखने वाली मकड़ी देखी है। नहीं, तो अब देख लीजिए, क्योंकि चीन में एक ऐसी ही मकड़ी देखी गई है, जिसका चेहरा बिल्कुल इंसानों जैसा है।

 

 

बतादें की चीन की वेबसाइट पीपल्स डेली ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और पूछा है, ‘क्या स्पाइडरमैन मिल गया? लेकिन एक मानवीय चेहरे वाली यह मकड़ी चीन के हुनान में एक घर में पायी क्या आप इसकी प्रजाति को जानते हैं?’

देखा जाये तो सोशल मीडिया पर इस अनोखी मकड़ी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को देखकर डर भी रहे हैं।

दरअसल इस अनोखी मकड़ी को ली नामक एक महिला ने ढूंढा था। उसका कहना है कि मकड़ी की पीठ पर काली रेखाएं इंसानों के बालों से बिल्कुल मेल खाती हैं। जहां हरे रंग की इस मकड़ी को लोग बाहरी दुनिया का जीव भी बता रहे हैं। लेकिन इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

 

 

LIVE TV