कोविड वैक्सीन : देश में अब तक 8.70 करोड़ लोगों का हुआ टीकाकरण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी रिपोर्ट

देशभर में कोरोना की बढ़ोतरी दिन भर दिन बढ़ती जा रही है। कोविड-19 से कई लोगों ने अपनी जान भी गवाई है। अब कोरोना वायरस से बचाव के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित रोगी भारत में मिल रहे हैं। वहीं इस स्थिति में प्रधानमंत्री मोदी ने टीकाकरण अभियान पूरे देश में चलाया है। कोरोना से निपटने के लिए देश में टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि देश अमेरिका से आगे निकल चुका है। देश में हर दिन वैक्सीन का टीकाकरण हो रहा है।

कहा जा रहा है कि, अमेरिका से भी अधिक टीकाकरण देश में हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 33 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई है। भारत में सबसे ज्यादा टीकाकरण हो रहा है। अब तक देश में 8.70 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें से पांच करोड़ से अधिक लोगों की उम्र 45 या उससे अधिक है। इन लोगों को बीते एक मार्च से टीका दिया जा रहा है।

स्वास्थय मंत्रालय ने बताया है कि अमेरिका में हर दिन औसतन 30.53 लाख ,इटली में 2.45 लाख, तुर्की में 2.85 लाख, फ्रांस में 2.91 लाख, जर्मनी में 3 लाख, ब्रिटेन में 4.13 लाख और ब्राजील में 6.23 लाख लोगों को रोजाना वैक्सीन दी जा रही  है। अमेरिका में अब तक 16 करोड़ लोगों को, ब्रिटेन में तीन करोड़, ब्राजील में 2.01 करोड़, जर्मनी में 1.43 करोड़, फ्रांस में 1.23 करोड़ और इटली में 1.10 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

LIVE TV