किस ब्लड ग्रुप के लोगों ने कोरोना में लगाया मौत को गले, रिसर्च में हुआ खुलासा

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया है। यह पूरी दुनिया में काफी तेजी से फैलता जा रहा है। पूरी दुनिया की बात करे तो करीब दो लाख लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं। वहीं 7,800 मौत हो चुकी हैं। इससे सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई हैं। अब इस वायरस के ऊपर अनेक-अनेक तरह की रिसर्च हो रही है। हर शहर में अलग-अलग स्टडी की जा रही है। इस खतरे को खत्म करने के लिए तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।

कोरोना

कोरोना वायरस पर हुई रिसर्च में कई बात सामने आ रही है। इस वायरस को ब्लड ग्रुप से जोड़कर देखा जा रहा है। इस वायरस का सबसे ज्यादा खतरा ए ब्लड ग्रुप वालों को है लेकिन ओ ब्लड ग्रुप के लोगों में कम है।

ब्लड ग्रुप को लेकर बुहान में अलग-अलग रिसर्च की गई है। इस स्टडी में पाया गया कि सबसे ज्यादा मौतें उनकी हुई हैं जिनका ब्लड ग्रुप ए है। मौत का मुख्य कारण ब्लड ग्रुप को भी बताया जा रहा है।

 

LIVE TV