कोरोना संकट में मदद को आगे आईं जैकलीन फर्नांडीज, जरूरतमंदों को खिलाया खाना

कोरोना के बढ़ते मामलों से पैदा हुए संकट से उभरने के लिए कई संस्थाएं और बॉलीवुड सेलेब्स मिलकर लोगों की मदद करने में जुटे हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज देश की स्थिति देखते हुए लोगों की मदद करने के लिए सामने आई हैं। एक्ट्रेस जरूरत मंद लोगों की मदद करने के लिए एक फॉउंडेशन YOLO (You Only Live Once) लॉन्च की है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की थी।

जैकलीन फर्नांडीज एक नहीं बल्कि गैर सरकारी कई संस्थाओं से साथ मिलकर लोगों की मदद कर रही हैं। बता दें कि रोटी बैंक एनजीओ के साथ मिलकर उन्होंने 1 लाख लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने फेनलाइनफाउंडेशन के साथ मिलकर जानवरों के लिए भी खाने और उनके स्वस्थ रहने की व्यवस्था भी की। इसके साथ ही जैक्लीन फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए भी मास्क और सैनिटाइजर मुहैया करवाएंगी। इसके साथ ही जैकलीन फर्नांडीज ने कहा कि “हमें एक जिंदगी मिली है हम लोगों की मदद कर बहुत कुछ बदल सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “मुझे योलो फाउंडेशन की घोषणा करके काफी गर्व महसूस हो रहा है। इस कठिन समय में योलो कई लोगों की मदद करने में जुटा है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हम जरूरत मंद लोगों की हर तरह से मदद कर सकें यह एक नहीं कई जिंदगियों को बदल देगा।” जैकलीन फर्नांडिस के अलावा सोनू सूद, सलमान खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स लोगों की मदद कर रहे हैं।

LIVE TV