कोरोना वायरस से संक्रमित निकले रणबीर कपूर, माँ ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए एक्टर रणबीर कपूर। माँ नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी इसकी जानकारी।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद रणबीर की माँ और अभिनेत्री रहीं नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी। इससे पहले रणबीर की सेहत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब नीतू कपूर ने रणबीर की खराब सेहत के कारणों से पर्दा उठा दिया है। नीतू ने लिखा, ‘आपके सरोकार और दुआओं के लिए आभारी। रणबीर कपूर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनका इलाज चल रहा है और सेहत में सुधार भी हो रहा है। वह सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी एहतियात बरत रहे हैं।’

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर हार्ट के इमोजी के साथ इस पोस्ट पर कमेंट किया है। रणबीर की चचेरी बहन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी इस इमोजी के साथ कमेट किया है। साथ ही साथ रणबीर कपूर के फैन्स भी उनके दुबारा स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त थे। अयान मुखर्जी की फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में नागार्जुन और अमिताभ बच्चन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

LIVE TV