कोरोना: पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने खुद ट्वीट कर बताया हाल

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह बीते दिन यानी सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनकी हालत को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है। वहीं पूर्व पीएम के स्वास्थ्य को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने खुद ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी।

यदि बात करें केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉ हर्षवर्धन के द्वारा किए गए ट्वीट की तो उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “डॉ मनमोहन सिंह जी के स्वास्थ्य पर उनका अनुसरण करते हुए एम्स दिल्ली में उनका इलाज करने वाली चिकित्सक टीम के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर है। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान की जा रही है। इसी के साथ उन्होंने लिखा कि हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”

LIVE TV