कोरिया के रक्षा मंत्री का भारत दौरा, राजनाथ सिंह के साथ किया मैत्री पार्क का उद्घाटन

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री सुह वूक आज यानी शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। इस बीच उन्होंने अपने भारत दौरे की शुरुआत वॉर मेमोरियल पर शहीदों को नमन करते हुए किया। जिसके बाद वह भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ दिल्ली छावनी गए। जहां उनके द्वारा भारतीय रक्षा मंत्री की उपस्थिति में भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का उद्घाटन किया गया।

अगर बात करें इस विशेष पार्क की तो सोना के अधिकारियों के अनुसार यह पार्क सन 1950-53 के कोरियाई युद्ध के दौरान दिए गए भारतीय शांतिरक्षक सेना के योगदान की याद में बनाया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस दौरान प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और एयर चीफ मार्शल आरके एस भदौरिया भी मौजूद थे।

LIVE TV