कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का स्क्रिप्‍ट राइटर गिरफ्तार, हत्‍या का आरोप

कॉमेडी नाइट्स विद कपिलमुंबई। टेलीविजन शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल बंद होने के बाद एक बार फिर से चर्चा में है।

अब शो के स्क्रिप्ट राइटर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है जिसे सुनकर आप सभी हैरान हो जाएंगे।

यूपी एसटीएफ ने कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के स्क्रिप्ट राइटर रामाभिषेक सिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें; Movie review: लेजेंड नहीं बन पाए माइकल मिश्रा

रामाभिषेक सिंह पर हत्या का आरोप है और वह सात साल से फरार चल रहा था और मुंबई में नाम बदलकर रह रहा था।

यूपी पुलिस रामाभिषेक को दो लोगों की हत्या के सिलसिले में तलाश रही है और उसपर 30 हजार का इनाम भी है।

यह भी पढ़ें; माइकल मिश्रा पंजाब में बैन लेकिन देश ने किया वेलकम

कुछ दिनों पहले यूपी एसटीएफ को रामाभिषेक के मुंबई में होने की सूचना मिली थी।

रामाभिषेक रोहित के नाम से वर्सोवा में पेइंग गेस्‍ट बन कर रह रहा है।

यह भी पढ़ें; मदारी के बाद ‘मदारी 2’ के लिए तैयार इरफान

सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक विनय दिवाकर की टीम ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया।

एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक ने बताया की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद रामाभिषेक ने पहले दिल्‍ली से मास कम्‍युनिकेशन की डिग्री ली और फिर उसने एमबीए भी किया।

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का स्क्रिप्ट राइटर

उसके बाद उसने मुंबई में सब टीवी के एक शो में एक्टिंग की फिर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की स्क्रिप्ट लिखने लगा।

पुलिस ने रामाभिषेक को मुंबई के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्‍ट्रेट, अंधेरी मुंबई के सामने पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर यूपी ले आई है, जहां उसे आजमगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह है पूरा मामला

साल 2009 में मेहनाजपुर थानाक्षेत्र के मऊपरासिन निवासी रामाभिषेक के बाबा विभूति नारायण सिंह का गांव के पूर्व प्रधान भूरे सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से रामाभिषेक ने इस घटना को अंजाम दिया।

रामाभिषेक ने पिता और साथियों के साथ भूरे सिंह समेत कई पर हमला किया। इस हमले में भूरे सिंह तो बच गया, लेकिन उसके साथी रामनरेश शर्मा और रामेश्वर राम की मौत हो गई।

इस घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए। साल 2011 में मनोज सिंह को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसपर 50 हजार का इनाम था।

 

LIVE TV