‘कॉटन सिटी’ के नाम से जाना जाने वाला महाराष्ट्र का यह जिला है बेहद खास, क्या आप जानते हैं इसका इतिहास?

यवतमाल का नाम शायद इससे पहले वहां के स्थानीय निवासियों के अलावा किसी ने सुना हो। यह महाराष्ट्र का एक छोटा का जिला है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत है। यह जिला भारत में ‘कॉटन सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है। कॉटन सिटी का मतलब कपास नगरी। यह नगर पर्यटन के लिहाज से काफी जाना जाता है। आज हम आपको इसी छोटे और खूबसूरत नगर के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं। इस नगर से भी इतिहास के कई पन्ने जुड़े हुए हैं। इस शहर में पहले बेरार सल्तनत का दबदवा था। पुराने भारतीय इतिहास में इस शहर का नाम सबसे सुरक्षित शहर की लिस्ट में शुमार था।

टिपेश्वर वन्यजीव अभयारण्य

आप इस शहर के घूमने की शुरुआत यहां के पैनगंगा वन्यजीव से कर सकते हैं। यह वन्यजीव लगभग 148 वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है। जगंल और जानवरों से घिरा यह वन्यजीव काफी सुंदर है। यह एक आदर्श वन्यजीव के लिए जाना जाता है। इस वन्यजीव में आप कई तरह के जानवरों को देख सकते हैं। यह एक शानदार यात्रा का आगाज होगा। आप यहां पर जाने का मार्च से सितंबर के महीने में प्लान कर सकते हैं।

पैनगंगा वन्यजीव अभयारण्य

टिपेश्वर वन्यजीव के अलावा आप यहां की वाघाडी नदी की भी सैर का प्लान कर सकते हैं। यह एक काफी प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य है। यहां की रोमांचक सैर के लिए पर्यटक दूर-दूर से यहां आते हैं। यह लगभग 324 वर्ग किमी के फैला हुआ है। आपको यहां पर जानवरों की कई जातियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा यह पक्षियों के लिए काफी जाना जाता है।

कलंब

महाराष्ट्र में इन प्राकृतिक नज़ारों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थल की भी सैर कर सकते हैं। आपको यहां पर सैभाग्य के दर्शन प्राप्त करने को मिलेंगे। यह एक बहुत ही लोकप्रिय गांव है। जिसकी खूबसूरती लोग दूर-दूर तक दीवानें हैं। इस गांव में एक गणेश जी का मंदिर भी है। जिसके दर्शन पाकर लोग अपने आप धन्य समझते हैं। इसके पास में ही एक गणेश जल कुड भी है।

LIVE TV