कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्‍हा का कार्यकाल एक साल बढ़ा

कैबिनेट सचिवनई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल के सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा का कार्यकाल सोमवार को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। आधिकारिक वक्तव्य जारी कर इसकी घोषणा की गई। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है, “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा के कार्यकाल में 12 जून, 2017 के बाद एक वर्ष की वृद्धि कर दी है।”

उत्तर प्रदेश काडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी सिन्हा ने 2015 में सचिव पद संभाला था। सिन्हा से पहले कैबिनेट सचिव रहे अजित सेठ का कार्यकाल सरकार ने दो बार बढ़ाया था।

फेक ख़बरों के बवाल पर घिरा सोशल मीडिया, FB ने दिया ऐसा जवाब कि हुई सबकी बोलती बंद

LIVE TV