रणबीर कपूर के भाई की फिल्म ‘कैदी बंद’ का ट्रेलर लॉन्च
मुंबई। बॉलीवुड में एक और स्टार किड की एंट्री हो रही है। राज कपूर के नाती और रणबीर कपूर के भाई आदर जैन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आदर की फिल्म कैदी बंद का ट्रेलर लॉन्च हो गया है।
फिल्म ‘कैदी बंद’ का ट्रेलर काफी दमदार है। फिल्म में अलग मुद्दे को उठाया गया है। फिल्म की कहान की 7 अडरट्रायल कैदियों पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत अंडरट्रायल का मतलब समझाते हुए होती है। ट्रेलर में इस्तेमाल हुआ गाना ‘आई एम इंडिया’ देशभक्ति और जोश से भरा है।
ट्रेलर में देशभक्ति, एक्शन और एक अलग मुद्दा दिखा है। इस फिल्म से लंबे समय बाद सचिन पर्दे पर दिखेंगे। फिल्म के ट्रेलर से कुछ घंटे पहले इसका पोस्टर भी लॉन्च किया गया है। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को यशराज फिल्म्स के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘बरेली की बर्फी’ का पहला पोस्टर लॉन्च
पोस्टर में फिल्म के सातों मुख्य किरदार नजर आए हैं। सातों किरदार को म्यूजिक बैंड के रूप में पेश किया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इन सात कैदियों का म्यूजिक बैंड बनता है जो 15 अगस्त पर गाना गाते हैं।
कुछ दिनों पहले आदर जैन और आन्या सिंह को रणबीर कपूर ने इंट्रोड्यूस किया था। आदर और आन्या को बतौर यशराज बैनर के नए चेहरे के रूप में पेश किया गया है। आदर राज कपूर की बेटी रीमा जैन और मनोज जैन के दूसरे बेटे हैं।
यह भी पढ़ें: करण को आई बच्चों की याद, शेयर की पहली तस्वीर
आदर से पहले बॉलीवुड में उनके भाई अरमान जैन भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। अरमान कुछ फिल्मों के निर्देशन के अलावा फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल से’ लीड रोल में नजर आए थे। अरमान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने में नाकामयाब हुई थी।
फिल्म कैदी बंद से न केवल बॉलीवुड में आदर बल्कि आन्या भी डेब्यू् कर रही हैं। आन्या यशराज बैनर की नई खोज के रूप में सामने आई हैं।फिल्म कैदी बंद पर्दे पर 25 अगस्त को रिलीज होगी।
7 Prisoners. 1 Band. Music will set them free. #QaidiBand TRAILER OUT NOW! @AadarJain @Anyasinghoff @QaidiBand https://t.co/BXbK9GFnmb
— Yash Raj Films (@yrf) July 18, 2017
Get ready to watch #QaidiBand Trailer at 12.30PM TODAY. @AadarJain @anyasinghoff @QaidiBand pic.twitter.com/sWQUoHeSOa
— Yash Raj Films (@yrf) July 18, 2017