केस का बिहार चुनाव से कोई रिश्ता नहीं है, इसका न्याय से रिश्ता है: नीतीश कुमार

पटना। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में हर दिन नया मोड़ आ रहा है वहीं इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सुशांत मामले में बिहार में कानून के मुताबिक काम हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने संविधान का पालन किया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि ये बिल्कुल ठीक है, जो कानूनी रूप है। वही अख्तियार किया गया है। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट आदेशानुसार ऐसा पता चल रहा है कि यह साफ हो गया है। ये बिल्कुल न्याय संगत था और कानून के मुताबिक किया गया है। उन्होंने कहा कि ये कोई हम लोगों की जीत नहीं है, यह न्यायसंगत बात है। केस का बिहार चुनाव से कोई रिश्ता नहीं है, इसका न्याय से रिश्ता है।

LIVE TV