कैराना पर सीएम अखिलेश छुपा रहे सच, मायावती अंतर्विरोध से ग्रस्त

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने 2007 में उत्तर प्रदेश की जनता से वादा किया था कि सपा सरकार के भ्रष्टाचारियों को जेल में डालेंगी। लेकिन 2007 में सत्ता में आने के बाद सपा से अंदरूनी समझौते के तहत उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की।

केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य का सीएम पर हमला

उन्होंने आरोप लगाया कि यही वादा अखिलेश यादव ने 2012 में उत्तर प्रदेश की जनता से किया था। उन्होंने भी बसपा के साथ अपने गठबंधन को निभाया तथा बसपा कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार तथा अपराध पर पर्दा डाला। लेकिन अब सपा-बसपा की जुगलबन्दी प्रदेश की जनता समझ चुकी हैं।

आज लखनऊ में प्रदेश मुख्‍यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मौर्य ने कहा, ‘बसपा सुप्रीमो स्वयं अंतर्विरोध से ग्रस्त हैंं। एक तरफ वह जवाहरबाग काण्ड के लिए सीबीआई की मांग करती हैंं, दूसरी तरफ केन्द्र सरकार पर सीबीआई दुरूपयोग का आरोप लगाती हैंं।’

उन्होंने कहा कि बसपा कैराना के मामले में कहती है कि सपा की सरकार भंग हो और राष्ट्रपति शासन लागू हो। दूसरी ओर भाजपा को घेरती है कि भाजपा दंगा कराने के लिए कैराना में वातावरण बना रही है। दोनों बातेंं एक साथ कैसे हो सकती हैंं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जांच टीम कैराना के सच पर अपनी रिपोर्ट देगी, उसके बाद पार्टी आगे का फैसला करेगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कैराना पर सीएम अखिलेश यादव को भी घेरा। बोलेे, ‘कैराना मुद्दे पर अखिलेश्‍ा मीडिया व भाजपा को घेरते हैं। उन्हें कैराना का सच बताना चाहिए। प्रदेश में जहां भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, वहां से समुदाय विशेष पलायन करने लगा है। यूपी सरकार को इसके खिलाफ अभियान चलाने की जरूरत है। ऐसा नहीं हुआ तो पलायन में कमी नहीं आएगी।’

LIVE TV