केवल ‘जय हिंद’ व ‘जन गण मन’ ही नहीं है राष्ट्रवाद का मतलब: वेंकैया नायडू

देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बीते दिन नेताजी बोस की 125वीं जयंती पर राष्ट्रवाद का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद केवल ‘जय हिंद’ कहना , ‘जन गण मन’ या ‘वंदे मातरम’ नहीं होता। नायडू ने लोगों को संबोधित करते हुए जय हिंद का मतलब भी बताया। उन्होंने कहा कि जय हिंद का मतलब हर भारतीय की जय हो। साथ ही कहा कि यह तब संभव है जब उनकी (देशवासियों) की जरुरतों का ध्यान रखा जाता है, उन्हें समय पर अच्छा खाना मिलता हो और शरीर कपड़ों से ढका हो व किसी को भेदभाव का सामना न करना पड़े।

आगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राष्ट्र का मतलब समझाते हुए कहा कि, “राष्ट्र का मतलब भौगोलिक सीमा नहीं है, राष्ट्र में सब कुछ है, उनका कल्याण, राष्ट्रवाद है। हमारी एक शानदार सभ्यता है जो एक दूसरे की  देखभाल करने और समस्याओं को साझा करने का प्रतीक है। हमारे पूर्वजों ने हमें ‘विश्व एक परिवार है’ के तत्त्वज्ञान दिए हैं।”

LIVE TV