केबीसी 9 का नया प्रोमो रिलीज, दिल को छुएगा भी और हंसाएगा भी

केबीसी 9मुंबई। सोनी चैनल के मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति का 9वां सीजन जल्‍द आने वाला है। केबीसी 9 के प्रोमो सामने आ गए हैं। केबीसी 9 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो ने लोगों की बेसब्री बढ़ा दी है।

कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदी शो में से एक है। इस शो का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। प्रोमो लॉन्‍च होने से पहले केबीसी का नया सीजन बहुत बार अफवाहों का शिकार हो चुक है। नए सीजन को लेकर कई बार खबरें आई हैं कि इस बार शो को बिग बी होस्‍ट नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘इंदु सरकार’ के तीसरे गाने से दिया R.D. Burman को ट्रिब्‍यूट

नए सीजन से जुड़ी इन अफवाहों से फैंस निराश हो गए थे। हालांकि बाद में इन अफवाहों से पर्दा उठते ही हर किसी ने राहत की सांस ली जब उन्‍हें पता चला कि इस बार भी शो को बिग बी ही होस्‍ट करेंगे। बिग बी और केबीसी का पुराना नाता है। शो को उनके बिना सोचना भी अजीब लगता है।

बीते दिन शो का नया प्रोमो लॉन्‍च किया गया है। यह प्रोमो अच्‍छा है। नए प्रोमों में कॉमेडी का जबरदस्‍त तड़का है। इसे देखकर आप अपनी हंसी और खुशी दोनों ही नहीं रोक पाएंगे। प्रोमो की कॉमेडी हंसने पर मजबूर करती है। वहीं प्रोमों को देख शो के जल्‍द के आने की उम्‍मीद फैंस को खुशी देगी।

यह भी पढ़ें: शाहरुख की गैरमौजूदगी में IIFA में मजे कर रहीं गौरी

नए प्रोमो में भी शो के टेलिकास्‍ट होने के समय और तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

बता दें, 17 जून रात 9 बजे से केबीसी के रजिस्ट्रेशन की डेट शुरू हो गई थी। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने दी थी। इस बार इस शो का फॉर्मेट पहले छोटा रखा गया है। देश भर से सिर्फ 200 प्रतिभागी शो में हिस्सा ले सकेंगे।

कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इस शो ने दर्शकों के बीच काफी नाम कमाया।

 

https://youtu.be/j9AQkRni05E?t=37

LIVE TV