केजरीवाल ने कहा- शीला दीक्षित का निधन दिल्ली के लिए भारी क्षति

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं दीक्षित का शनिवार दोपहर को निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थी। उन्होंने अपराह्न करीब तीन बजकर 55 मिनट पर अंतिम सांस ली।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अभी-अभी श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन की अत्यंत दुखद खबर पता चली। यह दिल्ली के लिए भारी क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, सुरक्षित उतारी गई प्लाइट बाल-बाल बचे 97 यात्री

दीक्षित के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर की अपनी यात्रा भी रद्द कर दी।

LIVE TV