केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी इलेक्रामा-2020 का उद्घाटन

REPORT:-LALIT PANDIT/GREATER NOIDA 

ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रसिटी और इलेक्ट्रिक उत्पाद पर विश्व कि सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी इलेक्रामा-2020 का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर के सिंह और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी मौजूद थे। ग्रेटर नोएडा के एक्स्पो मार्ट में आईईमा की तरफ से आयोजित पांच दिवसीय इस प्रदर्शनी इलेक्रामा-2020  में 120 देशों के 1370 एक्जीबिटर्स भाग ले रहे है। जिनमें 320 स्टॉल विदेशी एक्जीबिटर्स है। पांच दिनों के आयोजन में लगभग 3 लाख लोगों के आने की उम्मीद है।

इलेक्रामा-2020

 प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत दुनिया का अग्रणी बनने की क्षमता रखता है। देश में ऊर्जा की मांग तेजी बढ़ रही है आज औसतन 36 सौ यूनिट की मांग है, जबकि हमारे देश में 1200यूनिट साल भर में सप्लाई हो रहा है।

आने वाले दिनों में बिजली की मांग जबरदस्त बढ़ने वाली है, क्योंकि लोगों को नहीं सुविधाएं चाहिए और  लोगों को जीवन बेहतर बनाने के लिए नए उपकरण आ रहे हैं जिसके कारण बिजली की मांग बढ़ रही है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मेक इन इंडिया का मतलब यह नहीं है कि भारत में निर्माण करना।

20 जनवरी को मार्ग दर्शक मंडल की बैठक, 21 जनवरी को होगा विराट संत सम्मेलन

मेक इंडिया का मतलब है आओ शोध करो और प्रोडक्ट तैयार करो और उसे मेड इन इंडिया के नाम से बेचो उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रदर्शनी इलेक्रामा-2020 1370 एक्टिविटीज हिस्सा ले रहे हैं उन्होंने कहा कि विद्युतीकरण योजना के इस सेक्टर में इस साल 12 परसेंट का ग्रोथ हुआ है।

चेयरमैन अनिल साबू ने बताया कि रिन्यूएबल्स एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज इंडस्ट्री के जरिए इलेक्ट्रिसिटी का ऑटोमेशन, डिजिटलाइजेशन व लो वोल्टेज आदि पर इस बार फोकस किया गया है। इसकी थीम एनर्जी ट्रांजिशन एंड न्यू टेक्नोलॉजी रखी गई है। भविष्य में इलेक्ट्रिकल की दुनिया में क्या खास आने वाला है, यहां इसकी झलक देखने को मिलेगी। एक्स्पो में महिला सशक्तिकरण की भी बात होगी। इसकी जानकारी भी एक्स्पो में मिलेगी। साथ ही इस बार बिजली क्षेत्र में महिलाओं को प्रत्साहित करना, सुरक्षित आंतरिक स्थानों के लिए विधुत प्रणाली का निर्माण करना और रेलवे का विधुतीकरण पर भी जोड़ दिया जाएगा।

LIVE TV