कृषि विधेयक : हरियाणा में सड़कों पर उतरे किसान, भारी पुलिस बल तैनात

कृषि अध्यादेश पर अपने-अपने तर्कों के बीच हरियाणा में किसान और सरकार फिलहाल आमने सामने हैं। हरियाणा के कई जनपद में किसान अब सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) हरियाणा ने आज पूरे प्रदेश भर में 3 घंटे तक रोड जाम कर आंदोलन का आह्वान किया है।

वहीं किसान संगठनों का दावा है कि उन्हें 17 किसान यूनियनों का समर्थन प्राप्त है। वहीं हरियाणा की सरकार की ओर से भी आंदोलन से इतर बातचीत का ऑफर रखा गया है। फिलहाल किसान पूरी तरह से आंदोलन को लेकर लामबंद हैं। आपको बता दें कि किसानों ने चरखी-दादरी जिले में कनीना रोड को जाम कर दिया है। वहीं कैथल जिले में भी भारी संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। यहां किसानों की ओर से हिसार-चंडीगढ़ रोड जाम कर दिया गया है। वहीं फतेहाबाद में भी बड़ी संख्या में किसान अनाजमंडी में जुट गये हैं।

LIVE TV