कुछ ही हफ़्तों में घरेलू उपायों से बढ़ाएं वज़न, पढ़ें पूरी ख़बर

बदलती लाइफ़स्टाइल और समय की कमी के चलते हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज़, सेहत को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, और सेहत के प्रति लापरवाह हो जाते हैं। कुछ लोग खुद को फिट रखने के लिए जिम का सहारा लेते हैं, तो वहीं कुछ लोग वज़न बढ़ाने के लिए कई अन्य तरक़ीब आज़माते हैं। अगर आप भी अपना वज़न बढाना चाहते हैं तो यह ख़बर पूरी पढ़ें।

वज़न बढ़ाने के घरेलू उपाय-

  • दिन में कम से कम 3-4 केले खाएं। केला पौष्टिक व पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे दूध या दही के साथ भी खाया जा सकता है। वजन बढ़ाने के लिए केला आपकी मदद कर सकते है।
  • उत्तम गुणवत्ता के सेब और गाजर को छिल्का सहित बराबर मात्रा में लेकर कद्दूकस कर लें और इसे दोपहर भोजन के बाद खाएं। इसका सेवन से कुछ ही हफ़्तों में लाभ मिलेगा।
  • 3-4 बादाम, खजूर और अंजीर को कूटकर दूध में डालकर अच्छी तरह उबाल लें और दूध को गुनगुना होने ठंडा कर के रोज़ सोने से पहले पिएं।
  • आवश्यकतानुसार जौ को भीगो कर कूट-छील लें और जौ की 60 ग्रा. की मात्रा को 500 ग्रा. दूध में मिलाकर खीर बना लें और दो महीने तक इसका सेवन करें। रोज़ाना इस खीर का सेवन करने से वज़न में वृद्धि  होगी।
  • वजन बढ़ाने के लिए आप सोयाबीन का प्रयोग कर सकते हैं. सोयाबीन व अंकुरित अनाज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, नाश्ते में इनका सेवन करें। शरीर को मज़बूत बनाने और वज़न में वृद्धि के इसे उपयोग किया जाता है।

असामान्य रूप से वजन घटने क कारण

  • अवसाद या तनाव।
  • हार्मोन संबंधी विकार।
  • इंफ़्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़।
  • छोटी आंत में परेशानी।
  • थायरॉइड संबंधी समस्या।
  • पेट में अल्सर (छाले) की समस्या होना।

यह भी पढ़ें – चीनी की जगह आजमाएं गुड़, जानिए इसके फायदे

LIVE TV