आज कुंभ में होने वाले बड़े आयोजन

पहले शाही स्नान के बाद सोमवार को पौष पूर्णिमा पर दूसरा स्नान संपन्न हुआ। 24 जनवरी को कुंभ मेला क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे। कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं।

कुंभ

हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है। कुंभ में 29 जनवरी को एक और इतिहास रचा गया। पहली बार लखनऊ से बाहर कुंभनगरी में आयोजित की गई प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक में दुनिया के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई। गुरुवार को कुंभ मेले में विहिप की धर्मसंसद में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए।

आज भी आती है इस डरावनी हवेली से लड़कियों के चिल्लाने की आवाजें, पढ़ें खौफनाक कहानी

आज महाकुंभ का अठारहवां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1- यथार्थ गीता शिविर में भागवत कथा सेक्टर 11 में।
2- अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ हज मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का आगमन साढ़े दस बजे।
3- अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के चेयरमैन नाना पटोले का आगमन सुबह सात बजे।
4- झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी कुंभ मेला में क्षेत्र में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन 12 बजे करेंगे।
5- अक्षयवट मंच सेक्टर 4 पर ब्रज के लोक नृत्य सुश्री गीताजंलि शर्मा, उपशास्त्रीय गायन राहुल मिश्र, रामायण आल्हा संजो बघेल, मॉरीशस की रामलीला रामायण सेंटर मॉरीशस।
6- ऋषि भारद्वाज मंच सेक्टर 6 पर दशावतार नृत्य उमेश कुशवाहा, डांडिया एवं गुजरात का महारास चेतन जेठवा, गजल हरिओम की प्रस्तुति।
7- यमुना मंच सेक्टर 17 पर डाडिया एवं गरबा नृत्य परवीन भाई,विदेशिया संजय उपाध्याय, उपशास्त्रीय गायन सुचरिता गुप्ता।
8- सरस्वती मंच सेक्टर 13 भजन मनोज गुप्ता, लोकगायन शरदमणि त्रिपाठी, बधाई लोकनृत्य दद्दु राम श्रीवास,महारथी रोहित त्रिपाठी की प्रस्तुति।
9- अरैल घाट मंच सेक्टर 19 पर स्वराली संगीत संध्या नंदिनी, वाद्य वृंदïय, मराठी संगीत रामायण द्वारा वोकल इंस्टूमेंटल डांस एवं ड्रामा श्यामदेश पाण्डेय।
10- अरैल घाट मंच दो सेक्टर 19 पर संजीव अभयंकर द्वारा गायन एवं सुश्री आनंदा शंकर द्वारा कुुचिपुड़ी नृत्य।
11- हाट वुलैनेस रैली सुबह नौ बजे बंधवा हनुमान मंदिर से

LIVE TV