कासगंज में चरम पर बदमाशों के हौसले, पुलिस से सामने कर दी पीड़िता की पिटाई

रिपोर्ट:- आयुष भारद्वज/कासगंज

जनपद कासगंज में दबंगो का कहर देखने को मिला है। जहां घर में घुस कर बंधक बनाकर एक वृद्ध महिला को लाठी डंडो से जमकर पीटा गया है। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला की पिटाई

दबंगों ने पुलिस के सामने ही कर दी पीड़ित की पिटाई-

दबंगो के बुलंद हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दबंगों ने पुलिस के सामने ही पीड़ित महिला को लाठी डंडो से जमकर पीट दिया और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। फ़िलहाल पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला जनपद कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के ताजपुर रोड़ का है जहाँ पड़ोसी महिलाओ में किसी बात को लेकर आपस मे कहा सुनी हो गयी। तभी दबंगो ने पीड़ित महिला को घर में अकेला पाकर रस्सी से बांधकर लाठी डंडो से जमकर पीटा।

डीएम की कार्यवाही के बाद भी नहीं झुके लेखपाल,अभी भी धरना जारी

जिसकी सूचना तत्काल किसी ने डायल 112 को दी गयी सूचना पर पुलिस भी मोके पर पहुंच गयी लेकिन दबंगो ने पीड़ित महिला को पुलिस के सामने भी जमकर पीटा और पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

ये हम नहीं कह रहे है आप खुद टीवी स्क्रीन पर देख सकते है कि पुलिस के सामने ही दबंग एक महिला को किस तरह पुलिस के सामने ही लाठी डंडो से पीट रहे है।  फ़िलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर तीनों दबंगो ओम प्रकाश , किशन , राकेश  के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

LIVE TV