
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काशी में एक ऐसी गलती कर दी कि न चाहते हुए भी हिन्दुओं का अपमान हो गया। शनिवार को बीजेपी और सपा कांग्रेस गठबंधने दोनों ने बनारस में रोड शो किया। ये ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुछ समय के अंतराल पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। अखिलेश यादव जब मंदिर के अदंर पहुंचे तो उनके बैठने के तरीके पर काफी सवाल उठाया जा रहा है। ट्विटर पर शेयर किए जा रहे इस वीडियों में अखिलेश नमाज पढ़ने के ढंग में मंदिर के अंदर बैठते हैं। जब बाद में पुजारी उन्हें टोकता तो वो ठीक से बेठते हैं। उनके इस तरह बैठने के ढंग को ट्विटर पर यूजर्स तुष्टिकरण और धर्मनिरपेक्षता से जोड़ कर देख रहे हैं।
हार के डर से ही सही, अखिलेश और राहुल मंदिर तो गए, कुछ नया सीखा.. #मोदीमय_काशी pic.twitter.com/a6rQMgKuaO
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 4, 2017
कुछ लोगों ने सीएम अखिलेश पर हिन्दुओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया। राहुल गांधी और अखिलेश गांधी खुली छत की बस पर सवार थे, जबकि समर्थक का झुंड़ पैदल चल रहा था। जब इनका रोड शो चौकघाट पहुंचा तो समाजवादी समर्थकों का सामना भाजपा कार्यकर्ताओं से हो गया। भाजपा ने वहीं पास में मीडिया सेंटर बना रखा था। दोनों पार्टियों के समर्थकों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से एक दूसरे पर पत्थरबाजी भी हुई।
पुलिस ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। जिस समय ये दोनों रोड शो बनारस में हो रहे थे तभी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण के लिए 49 सीटों पर मतदान भी हो रहा था।