कार लेने वालों के लिए खुशखबरी, मारुति दे रही बंपर छूट

कारनई दिल्ली। अगर आप अपने लिए कार लेना चाहते हैं तो ये सही समय है। फाइनेंशियल ईयर के दूसरे महीने में मारुति सुजुकी अपने कुछ मॉडल पर हैवी डिस्काउंट ऑफर दे रही है। मारुति के अल्टो-800, वैगन-आर से लेकर स्विफ्ट और सिलेरियो के कुछ खास मॉडल पर 20 हजार से 63 हजार रुपए तक छूट मिल रही है। सबसे ज्यादा छूट वैगन आर पर मिल रही है। कंपनी ने इस बारे में बकायदा विज्ञापन भी निकाला है।

इन कारों पर मिल रही है इतनी छूट

अल्टो-800: 40 हजार रुपए, सिलेरियो: 55 हजार रुपए, वैगन आर: 63 हजार रुपए, अल्टो K-10:  37 हजार रुपए, ERTIGA:  20 हजार रुपए, EECO : 30 हजार रुपए, ओमनी: 25 हजार रुपए।

अगर आप वर्तमान में सरकारी कर्मचारी हैं या रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको 3000 रुपए की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यह 3000 रुपए के अतिरिक्त छूट का ऑफर सभी कॉरपोरेट के लिए भी है।

माना जा रहा है कि जीएसटी लागू होने के बाद जो टैक्स स्लैब बनेगा, उस हिसाब से कारों की कीमतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में कंपनियां अपने पुराने मॉडल की इन्वेंट्री क्लीयर करने में लगी हैं।

 

 

LIVE TV