कानपुर में जामिया विरोध को लेकर कांग्रेस ने शुरू किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन, बनाई मानव श्रृंखला

Report:- Rahul Katiyar/कानपुर

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस और जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों के बीच रविवार को झड़प हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जामिया के करीब 50 छात्रों को हिरासत में ले लिया।

हालांकि, करीब 6 घंटे पुलिस स्टेशन में रखने के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार की सुबह रिहा कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी है। जिसको लेकर आज कानपुर में कांग्रेसियों ने मानव श्रृंखला बना कर इसका विरोध दर्ज किया।

मानव श्रृंखला

दरअसल, नागरिकता (संशोधन) कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पुलिस के साथ झड़प हो गई, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की चार बसों और दो पुलिस वाहनों में आग लगा दी।

झड़प में छात्रों, पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मी समेत करीब 60 लोग घायल हो गए। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के प्रदर्शन के दौरान यह बवाल हुआ था। उसकी क्रम में कल दिल्ली में प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर धरने पर बैठी थी.

महराजगंज में मामूली विवाद में सामने आये दो पक्ष, मारपीट का वीडियो वायरल

जिसके बाद आज कानपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ा चौराहा में जामिया में हुए छात्रों के साथ पुलिस की मारपीट के विरोध में आज मानव श्रंखला बनाकर शांति पूर्ण तरीखे से उनका विरोध दर्ज किया।

साथ ही कांग्रेसियों ने हाथ मे संविधान का हनन बन्द करो, लोकतंत्र में तानाशाही नही चलेगी आदि के पोस्टर बैनर लेकर विरोध किया। कांग्रेसियों का कहना है कि जब हम अंग्रेज़ी हुकूमत से नही डारे तो हम भाजपा की तानाशाही से डरने वाले नही है।

LIVE TV