कानपुर गोलाकांड: शशिकांत की मां का वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ। कानपुर के गोलीकांड में एक के बाद एक कई वीडियो सामने आ चुके है जिनमें कई चौकने वाले खुलासे होते रहे है। जिसके बाद अब एक और नया वीडियो सामने आया है जो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान अक्सर घर से ही खाने पीने का सामान विकास दुबे के घर से आता जाता था। यह भी कहा गया है कि विकास दुबे के भाई की शादी में कई पुलिस कर्मी मौजूद थें।


करीब एक मिनट के इस वीडियो में शशिकांत की मां कई खुलासे कर रही हैं। वायरल वीडियो में उन्होंने बताया कि विकास के भाई अमर दुबे की शादी में चैबेपुर थाने के पूर्व एसओ विनय तिवारी और एसआई केके शर्मा भी आए थे। उनका कहना है कि विनय तिवारी ने ही अपने साथी पुलिसकर्मियों की हत्या करवाई। इस वीडियो में वो बता रही है कि लॉकडाउन मे रोजाना थाने से सरकारी गाड़ी विकास के घर आती थी। गाड़ी में सभी पुलिसकर्मियों के लिए खाने-पीने का सामान रखा जाता था।
यहां यह बताना जरूरी है कि कानपुर के विबरूकांड में आठ पुलिस कर्मियों की उस समय हत्या कर दी गयी थी जब यह लोग विकास दुबे के घर दबिष के लिए गए थें। विकास दुबे के साथी शशिकांत को पुलिस ने 14 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था।

LIVE TV