
रिपोर्ट – अमित भार्गव
मथुरा : वृंदावन में बंदरों का आतंक लगातार बना हुआ है | ऐसा कोई दिन नही जाता जब बंदरो के द्वारा शहर भर में जनता को घायल नहीं किया जाता हो | बच्चों का तो घर से बाहर अकेले निकलना भी दूभर हो चुका है |
मथुरा वृंदावन में बंदरों से मुक्ति के लिए तमाम धरना प्रदर्शन आंदोलन भी हो चुके हैं | वजह इनकी अत्यधिक दिन दूनी होती संख्या | आबादी वाले क्षेत्रों में इनका आतंक चरम पर है | देश दुनिया के कोने-कोने से आने वाले लोग भी इनसे भयभीत रहते हैं |
पूर्व में बंदरों की नसबंदी कराने जैसे मामले भी तूल पकड़ चुके थे | सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी बंदरो से निजात दिलाने के नाम पर कह गए थे कि हुनामान चालीसा का पाठ करो बंदरो की समस्या खत्म हो जाएगी लेकिन स्थिति भयावह बनी हुई है |
मदरसे के पास हुआ धमाका, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी !
उत्पाती बंदरो का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है | आए दिन वृन्दावन में बंदर किसी ने किसी को काट कर घायल कर देते हैं | इन आदमखोर बंदरो की वजह से स्थानीय लोग भी घरों से निकलने में घबराते हैं |
ऐसा ही एक काटने का मामला इस लड़की संजू बघेल के साथ हुआ | यह लड़की अपने घर से किसी कर से बाहर जा रही थी | वृन्दावन के इन आतंकी बंदरो ने घेर कर काट लिया | जिस वजह से यह लड़की घायल हो गयी |
जिला प्रशासन और नगर निगम मथुरा अपनी कुम्भकर्णीय नींद में कब तक सोए रहेंगे | यह कहना बहुत मुश्किल है क्योंकि बंदरों का कहर मथुरा वृन्दावन में चरम पर है इस दिशा में जल्द कदम उठाने की जरूरत है |