जो न हुआ बाप का वो क्या होगा आप का !

कांग्रेसलखनऊ। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर कांग्रेस को खफा कर दिया है। लिस्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस-सपा का होने वाले गठबंधन की खबरें ठंडे बस्ते में जाते दिख रही हैं। कांग्रेस समर्थकों ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे बाजी की। समर्थकों ने सपा के खिलाफ भी नारेबाजी की। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी दफ्तर में और उसके बाहर ‘राहुल तेरा अपमान नहीं सहेंगे’ के अलावा ‘जो ना हुआ बाप का…वो क्या होगा आप का’ जैसे नारे लग रहे थे।

यह भी पढ़ें: चुनाव लड़ने का मन नहीं लेकिन नेता जी का आदेश मानना है : शिवपाल यादव

हालांकि, बब्बर ने वहां मौजूद लोगों को शांत रहने के लिए कहा। राज बब्बर ने कहा कि गठबंधन पर आखिरी फैसला राहुल गांधी को ही लेना है समाजवादी पार्टी की लिस्ट पर बब्बर ने कहा कि सभी पार्टियों को अपनी लिस्ट जारी करने का अधिकार है।

यह भी पढ़ें: जलीकट्टू के सपोर्ट में खुलकर आए पीएम मोदी, कहा- तमिलनाडु पर गर्व

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार (20 जनवरी) को अपनी दो लिस्ट जारी कीं। कुल मिलाकर सपा ने अपने 208 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसमें से कई सीटें ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस विजयी रही है और गठबंधन के ऐलान के बाद उसके उम्मीदवारों को टिकट मिलना था।

LIVE TV