कांग्रेस ने लगाया सपा-बसपा गठबंधन की अटकलों पर विराम, जारी की पहली सूची…

कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करके सपा-बसपा से गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया। उसने रायबरेली व अमेठी समेत कुल 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें से आठ सीटें उसने वर्ष 2009 के चुनाव में जीती थीं।

कांग्रेस ने लगाया सपा-बसपा गठबंधन की अटकलों पर विराम

प्रत्याशियों की घोषणा में कांग्रेस ने और सभी दलों से बाजी मार ली है। रायबरेली से सोनिया गांधी और अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। अभी तक यह चर्चा भी थी कि सोनिया गांधी अपने स्थान पर रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा को भी चुनाव लड़ा सकती हैं।

पहली सूची ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। पहली सूची में जिन सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं, उनमें से 8 सीटें वर्ष 2009 में कांग्रेस ने जीती थीं। अमेठी और रायबरेली सीट अभी भी कांग्रेस के खाते में हैं।

जम्मू के ग्रेनेड धमाके में अबतक दो लोगों की मौत, साजिश के हैं संकेत

धौरेहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से अन्नू टंडन, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, फैजाबाद से निर्मल खत्री और कुशीनगर से आरपीएन सिंह वर्ष 2009 के चुनाव में सांसद चुने गए थे। लेकिन, ये सभी नेता पिछले लोकसभा चुनाव में पराजित हो गए।

LIVE TV