कांग्रेस द्वारा बनाया गया निर्भया कांड कानून पर्याप्त था लेकिन सरकारों ने अमल…

REPORT-JAVED CHAUDHARY

गाजियाबाद: गाजियाबाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने  आज कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उन्हें आने वाले जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया। साथ ही संगठन को एकता के साथ मजबूत रखने पर भी जोर दिया। इसके अलावा पत्रकारों के सवालो के जवाब देते हुए कहा कि निर्भया कांड के बाद जो कांग्रेस द्वारा कानून बनाया गया था वह पर्याप्त था।

मगर उस पर प्रदेश सरकार व अन्य राज्य सरकारें अमल नहीं कर रही। साथ ही उन्होंने उन्नाव की घटना पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि आज के हालात ऐसे हो गए हैं कि अगर पीड़ितों की मदद की जाए तो सरकार लाठियां बजाती है। हैदराबाद में हुए एनकाउंटर पर कई राजनीतिक लोगों द्वारा सवाल खड़ा करने पर उन्होंने कहा कि इस मामले में वह कुछ नहीं कह सकते।

साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मजबूती के साथ संगठन का विस्तार कर रही है। और आने वाले चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता को विपक्ष मजबूत करना चाहिए। जिससे कि विपक्ष में बैठकर सरकार से समस्याओं के बारे में अवगत करा कर उन पर कार्रवाई कराई जा सके। कांग्रेस नेता पत्रकारों के सवालों के जवाब बड़े ही नपे तुले ढंग से दे रहे थे।

नगर निगम की लापवाही झेल रहे निवासियों ने जाम किया नेशनल हाईवे

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अजारकता का माहौल है। रेप जैसी घटनाएं दिन-प्रतिदिन हो रही हैं। सरकार को इस मामले में कड़े कदम उठाने चाहिए। विपक्षी पार्टियां जब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हैं तो सरकार के नुमाइंदे लाठियों से पीटने का कार्य करते हैं। आने वाले यूपी चुनावों में गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। क्योंकि कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी और संगठन का विस्तार किया जा रहा है।

LIVE TV