कांग्रेस को 11 दिसंबर भारी पड़ेगा : छग भाजपा

रायपुर। भाजपा पदाधिकारियों ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को 11 दिसंबर के आखिरी सच से सामना भारी पड़ेगा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनेगा।

BJP-will-stand-united-in-2019-general-elections-Raman-Singh

भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि कांग्रेस अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम सत्य का सामना 11 दिसंबर को करेगी। कांग्रेस जनादेश के प्रबल प्रवाह में तिनके की मानिंद बह जाएगी। पार्टी ने कांग्रेस नेताओं को महज अनुमानों की सपनीली दुनिया से बाहर निकलने और भाषा में मर्यादा और संयम बरतने की भी नसीहत दी है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रय- संतोष पांडेय, डॉ. सुभाऊराम कश्यप और गिरधर गुप्ता ने कहा कि एक्जिट पोल के आंकड़ों का संकलन अलग-अलग समय व स्थानों पर किया जाता है और वे एक अनुमान भर होते हैं। प्रामाणिकता तो किसी राजनीतिक दल की सरकार के विकास कार्यों, लोक कल्याणकारी योजनाओं, संगठन-शक्ति और कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ-समर्पण से आती है और भाजपा इस कसौटी पर सौ फीसदी खरी उतरी है।

चीन में ऑनलाइन ट्रोलिंग पर 1100 सोशल मीडिया अकाउंट बंद

उन्होंने संयुक्त बयान में कहा कि यूं तो कांग्रेस के नेता मतदान के बाद से ही कुतर्कों का जाल बुन रहे हैं और अपने झूठ के प्रपंच से छत्तीसगढ़ को गुमराह कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्रियों ने कहा कि एक्जिट पोल के महज अनुमानित आंकड़ों पर इठलाते कांग्रेस नेता जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस अपनी तयशुदा हार से बौखला गई है और नितांत अलोकतांत्रिक आचरण पर उतर गई है।

LIVE TV