कांग्रेस की मैराथन में भगदड़ : लड़कियों के घायल होने के बाद नेता का बयान- जब वैष्णो देवी में हो सकता है तो यहां क्यों नहीं

बरेली में कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिला मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भीड़ ज्यादा होने के कारण धक्का-मुक्की भी सामने आई। जिसके कारण कई लड़कियां घायल हो गईं। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की ओर से लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

भगदड़ को लेकर पूर्व मेयर सुप्रिया एरन का बेतुका बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब वैष्णो देवी में भगदड़ हो सकती है तो फिर यहां क्यो नहीं। वहीं उन्होंने भगदड़ के पीछे साजिश होने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है उसे देखते हुए कार्यक्रम को असफल करने की साजिश भी लगातार हो रही है। वहीं इस घटना के बाद भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

LIVE TV