सोनिया ने नायडू को दी बधाई, निष्पक्ष भूमिका की दिलाई याद

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधीनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजग उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू को देश का नया उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर शनिवार को बधाई दी और कहा कि उनका पद राज्यसभा के संचालन में एक निष्पक्ष भूमिका निभाने की महत्वपूर्ण चुनौती पेश करता है।

सोनिया ने एक बयान में कहा, “भारत के उपराष्ट्रपति पद के सामने राज्यसभा के संचालन में एक निष्पक्ष भूमिका अपनाने की महत्वपूर्ण चुनौती है। ऊपरी सदन सरकार के लिए बुद्धिमत्ता के खजाने और विचारशील सलाह के रूप में काम करता है।”

उन्होंने कहा, “ऊपरी सदन उचित नियंत्रणों और संतुलनों को साधने के लिए हमारे लोकतांत्रिक कार्यपद्धति का एक महत्वपूर्ण निर्धारक है।”

मध्य प्रदेश : प्रदेशवासियों से होगा सीधा संवाद, शिवराज करेंगे ‘दिल से’ बात

सोनिया ने कानूनों और सरकारी नीतियों की प्रभावी संवीक्षा के लिए राज्यसभा के कामकाज को और मजबूत करने में कांग्रेस के समर्थन की पेशकश की।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एम. वेंकैया नायडू शनिवार को विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को 272 मतों से मात देकर देश के अगले उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।

श्रीलंका की नौसेना में शामिल हुआ भारत निर्मित गश्ती पोत

नायडू को 516 वोट मिले, जबकि गांधी को 244 वोट। कुल डाले गए 771 मतों में से 11 वोट अवैध घोषित कर दिए गए।

LIVE TV