
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की जनता के लिए नई-नई योजनाएं लाने के लिए जाने जाते हैं। इस बार शिवराज ने जनता से सीधे संवाद करने के लिए एक नया तरीका निकाला है। बता दें पीएम मोदी के ‘मन की बात’ की तर्ज पर शिवराज सिंह ने भी जनता से सीधे जुड़ने का फैसला किया है। इसके लिए वे रेडियो कार्यक्रम ‘दिल से’ का सहारा लेंगे। कार्यक्राम के नाम पर ही शिवराज इसे दिल की बात कहने का एक बेहतरीन साधन मान रहे हैं।
विजेता नायडू को गोपालकृष्ण गांधी ने दी बधाई
इस प्रोग्राम की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले यानी 13 अगस्त को की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस दिन मध्यप्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्दों पर शाम 6 बजे यह प्रोग्राम प्रसारित किया जाएगा।
शिवराज के जनता से सीधे संवाद के लिए हर महीने एक निश्चित समय और तारीख पर इस प्रोग्राम का प्रसारण तय किया गया है। वे हर महीने रेडियो के ज़रिए समाज के हर वर्ग के लोगों से अपनी बात कहेंगे।
निर्भय होकर राज्यसभा का निष्पक्ष संचालन करूंगा : वेंकैया
राज्य सरकार की कोशिश है कि ‘दिल से’ कार्यक्रम के तहत युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों सहित सभी वर्गों के लोगों से जुड़े मुद्दे को शिवराज सिंह चौहान रेडियो पर संबोधित करें। इसके लिए मध्यप्रदेश के आकाशवाणी केंद्र से भी बात की जा चुकी है।
इससे पहले भी शिवराज जनता से जुड़ने के लिए फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेट्वर्किंग साइट का प्रयोग करते रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो ट्विटर पर करीब 29 लाख लोग शिवराज सिंह के फॉलोअर्स हैं।
देखें वीडियो :-