कर्नाटक में भीड़ ने की सरेआम तेंदुए की दर्दनाक हत्या, मूकदर्शक बना वन अधिकारी…

कर्नाटक में भीड़ ने एक तेंदुए को मौत के घाट उतार दिया है। हैरानी की बात तो ये है कि ये सारी घटना वन अधिकारी के सामने हुई। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। यहां चित्रदुर्ग जिले के कुरुबराहाल्ली गांव में ग्रामीणों ने तेंदुए को चारों ओर से घेर लिया और उसे लाठियों से मारा। ये जगह राजधानी बंगलूरू से करीब 200 किमी की दूरी पर स्थित है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है।

 

कर्नाटक में भीड़ ने की सरेआम तेंदुए की दर्दनाक हत्या, मूकदर्शक बना वन अधिकारी...

 

बतादें की अनार के बगीचे में बीते दो दिनों में तेंदुए ने दो स्थानीय लोगों पर हमला किया। इन हमलों से गांव वाले काफी गुस्से में आ गए। ऐसी कोई घटना दोबारा ना हो, इसके लिए ग्रामीणों ने तेंदुए की तलाश करना शुरू कर दिया।
दूर से देखने पर किला दिखेगा और पास आने पर गायब हो जायगा, कुछ ऐसा है गढ़कुंडार का किला  

जहां भीड़ ने बुधवार को तेंदुए को एक पेड़ पर चढ़ा हुआ पाया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसमें दिख रहा है कि काफी सारे लोग तेंदुए को पत्थरों से मार रहे हैं। लेकिन अधिकारियों ने इन लोगों को रोकने की कोशिश भी की। आखिर में तेंदुआ पेड़ से नीचे आ गया। इसके बाद लाठियों से गांव वालों ने तेंदुए को मार दिया।

दरअसल कुछ इसी तरह की घटना मई में असम में भी हुई थी। यहां भी गांव वालों ने एक तेंदुए को मार दिया था। ग्रामीणों ने उसके पंजों को काट दिया था और उसकी आंखें तक निकाल दी थीं। केवल इतना ही नहीं मारने के बाद तेंदुए को कई दिनों तक टांगकर भी रखा गया। बताया गया कि एक ग्रामीण पर तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों ने ये कदम उठाया हैं।

 

LIVE TV