
दीक्षा जयसवाल की रिपोर्ट
लखनऊ। कर्ज में डूबे रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पर्सनल गारंटी के मामले में लंदन की अदालत ने अनिल अंबानी ने 3 चीनी बैंकों को 21 दिनों के अंदर 717 मिलियन डॉलर यानी करीब 5448 करोड़ रुपए चुकाने का आदेश दिया है।

बता दें कर्ज के बोझ में पूरी तरह से दबे अनिल अंबानी आज एक साधारण जीवन जी रहे हैं और उनके पास इस्तेमाल करने के लिए केवल एक ही कार है| ये सब बातें उन्होंने खुद यूके के एक कोर्ट में बतायी है|
आपको बतो दे अनिल अंबानी का एरिक्शन कंपनी के साथ कर्ज से जुड़ा एक विवाद सामने आया था। रिलायंस कम्युनिकेशन को 550 करोड़ रुपए चुकाने थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल देने के बाद अनिल अंबानी को कर्ज चुकाने थे | जिसमें भाई मुकेश केश अंबानी ने उनकी मदद की थी। अनिल अंबानी के रिलायंस कम्युनिकेशन की स्थिति सामने आने से टेलिकॉम सेक्टर में उथल-पुथल मच गई थी।