कराटे चैंपियन पत्नी की पिटाई से घायल पति की पुलिस से गुहार, मुझे मेरी बीवी से बचाओ

REPORT:-LALIT PANDIT/NOIDA

महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए सरकार कानून बनाया। उसमें पुरुषों से महिलाओं की सुरक्षा का प्रावधान किया गया। लेकिन, नोएडा के सेक्टर-19 में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कराटे चैंपियन पत्नी ने पति को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसकी एक टांग भी तोड़ दी।घायल पति अब पुलिस से गुहार लगा रहा है, मुझे मेरी बीवी से बचाओ।

पत्नी से परेशान

व्हील चेयर पर इलाज कराने पहुंचे, दीपक साहनी को उनके पिता अशोक साहनी रविवार की सुबह जिला अस्पताल ले गए। दीपक की एक टांग में फ्रैक्चर और कई जगह ब्लड क्लॉटिंग है। आशोक साहनी ने बताया कि मई-2019 में दोनों की शादी हुई थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। दीपक की पत्नी उसे हमेशा पीटा करती थी। वह जूडो-कराटे चैंपियन है और अपने हुनर का इस्तेमाल दीपक पर करती है। वह दीपक को पहले भी जख्मी कर चुकी है। उसके सिर में फ्रैक्चर हुआ था। उसका इलाज अब भी चल रहा है। हमने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

यह वाकया सेक्टर-19 का है। दीपक और उसकी पत्नी की मुलाकात लगभग डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। चैट से इश्क परवान चढ़ा और शादी के बंधन तक पहुंच गया। लेकिन, कराटे चैंपियन बीवी ने उसे अपने हुनर का शिकार बना लिया। पीड़ित दीपक ने बताया कि शादी के बाद से ही घर में छोटे-मोटे झगड़े होने लगे। जैसे घरों में आमतौर पर होता है।

पुलिस प्रशासन की सामने आई एक और बड़ी लापरवाही, विजिलेंस ने 20 हजार रिश्वत लेते पुलिस सिपाही को किया गिरफ्तार

लेकिन, कुछ दिन बाद ही झगड़ा बढ़ने लगा। वह हॉवी होने लगी। अक्सर मुझे पीटने लगी। शनिवार की रात उसने मुझे ऐसा धक्का दिया, जिससे पैट टूट गया। वह रातभर उसी तरह पड़ा रहा। रविवार की सुबह किसी तरह बाहर निकलने लगा, तभी उसने हमला कर जख्मी कर दिया। दीपक का कहना है कि वह औरत है, लड़की है, पत्नी है। उसे क्या कहे ?

LIVE TV